उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा 365 दिन कार्य करने वाली पार्टी : आशुतोष टण्डन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए भाजपा नेता आशुतोष टंडन ने कहा कि भाजपा 365 दिन कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि अन्य दल वोट की राजनीति करते हैं और चुनाव के समय ही दिखते हैं तथा चुनाव खत्म होने के बाद उनकी गतिविधियां भी खत्म हो जाती हैं।

टण्डन ने पारा में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित दल है और हमारी संगठनात्मक गतिविधियां लगातार चलती हैं। आज प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है कि कार्यकर्ता बैठकर चिंतन करें और अन्य विषयों पर सेवा के माध्यम सुनिश्चित करें।

आशुतोष टण्डन ने कहा कि पार्टी सेवा के आधार पर और विचारधारा के आधार पर राजनीति को माध्यम मानकर कार्य कर रही है। सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को अग्रणी, आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनाने की दिशा में काम किया। भारत की एकता और अखंडता और सुरक्षा के लिए जो भी आवश्यक कदम थे वह प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाए गए। पिछले 50 वर्षों में जो काम नहीं हुए वह पांच वर्षों में पूरे किए गए।

अन्य सत्रों में डॉक्टर लालजी प्रसाद निर्मल, प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा, आलोक अवस्थी, रंजन शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि सत्रों की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, विनोद वाजपेई महापौर संयुक्ता भाटिया वशिष्ठ शुक्ला नानक चंद्र लखानी और विजय बाजपाई द्वारा की गई और विधायक सरोजिनी नगर राजेश्वर सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button