उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भ्रष्टाचार का पर्याय थी सपा सरकार : स्वतंत्र देव

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का पर्याय रही सपा सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहले अपने गिरेबान में झांके, जिनके शासन में आये दिन घोटाले होते थे। यश भारती पुरस्कार के नाम पर भारी भरकम राशि ‘अपनों’ को उपकृत करने पर ही उड़ायी जाती थी।

अखिलेश के ट्वीट पर पलटवार करते हुए स्वतंत्र देव ने कहा कि योगी सरकार विकास पर पैसा खर्च कर रही है। सरकार की नजर में प्रदेश का हर नागरिक समान है। विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को समान रूप से मिल रहा है। मुआवजा वितरण में भी किसी के साथ कोई भेदभाव भाजपा सरकार नहींं करती है, लेकिन सपा सरकार की हर भर्ती और योजना में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। यहां तक कि उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग भी इससे अछूता नहीं था। भर्ती में एक जाति विशेष का तो जैसे अधिकार ही हो गया था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने यश भारती पुरस्कार की शुरुआत तो सरकारी खजाने से अपने लोगों को उपकृत के लिए ही की थी। ऐसे में अखिलेश के मुंह से भ्रष्टाचार की बात हास्यास्पद है क्योंकि सपा सरकार में घोटालों की लंबी श्रृंखला रही है। उनके खनन मंत्री तो आजतक जेल में बंद हैं। उन्होंने अखिलेश से यह जानना चाहा कि अपराधियों और माफिया पर बुलडोजर चलने से उन्हें इतनी पीड़ा क्यों हो रही है? उन्हें यह सार्वजनिक करना चाहिए कि कब्जे की जमीन पर माफिया का निर्माण कैसे जायज हो सकता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button