उत्तर प्रदेशलखनऊ

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 182.86 करोड़ की परियोजनाओं का होगा शिलान्यास : जयवीर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र को रोजगार एवं राजस्व अर्धन का एक सुनिश्चित जरिया बनाने के लिए 182.86 करोड़ रूपये लागत की 05 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा। ये परियोजनायें वाराणसी, कुशीनगर, मथुरा, आगरा तथा जनपद सिद्धार्थनगर में पर्यटकों को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभायेगी।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के अंतर्गत जनपद वाराणसी में सारनाथ का समेकित पर्यटन विकास 72.63 करोड़ रूपये की लागत से कराया जायेगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण को जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार 16.83 करोड़ रूपये की लागत से जनपद कुशीनगर में कुशीनगर का समेकित पर्यटन विकास कराया जायेगा। इसके लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।

जयवीर सिंह ने बताया कि जनपद मथुरा में ब्रज क्षेत्र का समेकित पर्यटन विकास 71.05 करोड़ रूपये की लागत से कराया जायेगा। इस कार्य के लिए मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। इसी प्रकार 10.80 करोड़ रूपये की लागत से जनपद आगरा में कछपुरा में आर्टिजन सेंटर का निर्माण कराया जायेगा।

इसके निर्माण के लिए आगरा विकास प्राधिकरण को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त 11.55 करोड़ रूपये की लागत से जनपद सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु (पिपरहवा) में डारमेट्री हॉल, पर्यटक सूचना केन्द्र एवं कुटीर का पुनर्निर्माण का प्रस्ताव है। इसके लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि0 को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि उप्र में ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की अंतरराष्ट्रीय स्तर की विश्व धरोहर मौजूद हैं। इनका दीदार करने पूरे देश-विदेश से सैलानियों का आवागमन होता है। इसको देखते हुए सैलानियों के स्वागत के लिए विभिन्न पर्यटक योजनाओं को तेजी से पूरा कराया जा रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button