उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश से 57 पुरुष व एक महिला हज सेवक का हुआ चयन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से2022 में हज पर जाने वाले यात्रियों के सहायतार्थ व मार्गदर्शनार्थ भेजे जाने वाले हज सेवकों (ख़ादिमुल हुज्जाज) के नामों का चयन हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश से 57 पुरुष व एक महिला हज सेवक का चयन हुआ है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने समाज कल्याण निदेशालय मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि पहली बार हज सेवक के चयन के लिए पारदर्शी प्रक्रिया के अन्तर्गत लाटरी का उपयोग किया गया है। सार्वजनिक रूप से आवेदकों एवं उपस्थित प्रतिभागियों से पर्ची निकाल कर ही हज सेवकों का चयन किया गया है। पूरे प्रदेश से 57 पुरुष व एक महिला का चयन मुख्य सूची के लिए तथा छह पुरुषों का चयन प्रतीक्षा सूची के लिए हुआ है।

उन्होंने बताया कि चयनित हज सेवक इस प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों को यात्रा के दौरान हर सम्भव सहायता प्रदान कर पूर्ण सहयोग दें। प्रदेश से जाने वाले किसी भी हज यात्री को यात्रा के दौरान कष्ट न हो। सरकार द्वारा भी इसी उद्देश्य से हज यात्रियों का चयन कर उन्हें ड्यूटी पर तैनात किया जाता है। प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से अल्पसंख्यकों को समाज की मुख्यधारा में लाने का निरन्तर कार्य कर रही है। इस दौरान राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज दानिश आज़ाद अंसारी, उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button