उत्तर प्रदेशमेरठ

प्रथम पुण्यतिथि पर चौधरी अजित सिंह को याद किया

मेरठ। पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें याद किया गया। पश्चिम उप्र के सभी जिलों में रालोद कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह का 06 मई 2021 को निधन हो गया था। इसके बाद से ही प्रत्येक महीने की 06 तारीख को रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा हवन-यज्ञ का आयोजन करके उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। शुक्रवार को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर पश्चिम उप्र के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित करके रालोद कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी।

मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, गाजियाबाद, बिजनौर, बुलंदशहर आदि जनपदों में रालोद कार्यकर्ताओं ने हवन-यज्ञ करके अपने नेता को याद किया। मेरठ में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, डॉ. राजकुमार सांगवान, पूर्व मंत्री मेराजूद्दीन, दीपक यादव, सोहराबग्यास, बाबर चौहान खरदौनी आदि श्रद्धांजलि दी। कमिश्नरी चौराहे पर रालोद कार्यकर्ताओं ने यज्ञ करके अपने नेता को याद किया। रोहटा गांव में रालोद कार्यकर्ताओं ने बैठक करके चौधरी अजित सिंह के कार्यों को याद किया और उन्हें किसानों का सच्चा हितैषी बताया। इस मौके पर सचिन चौधरी, कवित्र पूनिया, अशोक चौधरी, संदीप चौधरी, युद्धवीर राणा, पुष्पेंद्र कुमार, सुबोध चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button