उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र-उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्षों की हुई मुलाकात

  • उप्र विधानसभा अध्यक्ष महाना ने किया स्वागत

लखनऊ। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण ने सोमवार को यहां उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना से उनके कार्यालय कक्ष विधान भवन में पुष्पगुच्छ व मोमेंटो भेंट कर शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी ऋतु खण्डूरी भूषण का पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र व मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष महाना ने उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण को उत्तर प्रदेश विधान भवन स्थित सभा मंडप को दिखाते हुए सदस्यों की संख्या व ई-विधानसभा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे एवं उत्तराखंड उत्तर प्रदेश विधानसभा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष महाना से प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ, भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही मौर्य ने भी पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर महाना का स्वागत किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button