उत्तर प्रदेशगोण्डाबड़ी खबर

हिन्दू नेता नहीं खलनायक हैं राज ठाकरे: सांसद बृजभूषण सिंह

गोंडा: बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने एक बार फिर राज ठाकरे पर जुबानी हमला बोला है. जहां उन्होंने कहा कि राज ठाकरे हिन्दू नेता नहीं बल्कि खलनायक हैं. सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि राज ठाकरे नायक नहीं बल्कि उत्तर भारतीयों का खलनायक है. मेरा विरोध प्रदर्शन पार्टी से उठकर है. राज ठाकरे ने उत्तर भारतीय और मराठा माणूस के नाम पर अत्याचार करने का काम किया है. सांसद बृजभूषण सिंह ने बताया कि आज संतों के साथ बैठक करेंगे. जहां संत राज ठाकरे के विरोध की रणनीति तय करेंगे.

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह का विरोध लगातार जारी है. विरोध के क्रम में बीजेपी सांसद, गोंडा समेत आसपास के जनपदों का दौरा कर रहे हैं और लोगों से जन समर्थन मांग रहे हैं. वहीं, बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बिहार, झारखंड और दिल्ली का भी दौरा है. इसी क्रम में आज भाजपा सांसद ने अपने आवास से विष्णोहरपुर से नंदनी नगर महाविद्यालय तक रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया.

वहीं, नंदनी नगर महाविद्यालय में संतों के साथ बैठक कर आंदोलन को नई दिशा दशा तय करेंगे. साथ ही विरोध की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे. सांसद बृजभूषण सिंह ने बताया कि उन्हें सभी दलों का समर्थन मिल रहा है और पार्टी से ऊपर उठकर यह आंदोलन बन चुका है. राज ठाकरे का विरोध उत्तर भारतीयों का आंदोलन है और जब तक राज ठाकरे माफी नहीं मांग लेते. तब तक उनका विरोध जारी रहेगा.

दरअसल, कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह पिछले कुछ दिनों से मनसे प्रमुख राज ठाकरे को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. बृजभूषण सिंह का कहना है कि जब तक वह उत्तर भारत वासियों से हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगते. तब तक राज ठाकरे को अयोध्या में घुसने नहीं देंगे. गौरतलब है कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने 5 जून को अयोध्या में आकर रामलला के दर्शन करने की घोषणा की है. जिसके बाद से ही बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह, राज ठाकरे पर हमलावर हो गए हैं.

बृजभूषण सिंह ने कहा कि चाहे महाराष्ट्र में ऑटो चलाने वाले उत्तर भारतीय हों, फल विक्रेता हों, पत्रकार हों, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग हों या फिर आम नागरिक, हर किसी पर उनकी पार्टी (राज ठाकरे) ने अत्याचार और मारपीट की है. उन्होंने कहा कि राज ठाकरे 53 साल के हो गए हैं, आज तक उन्हें रामलला याद नहीं आए. उत्तर प्रदेश या बिहार या कोई भी हिंदी भाषी लोग सभी राम के वंशज हैं. उन्होंने एक तरह से राम का अपमान किया है, इसके लिए उन्हें हाथ जोड़कर पहले माफी मांगनी होगी. तभी राज ठाकरे को अयोध्या में घुसने देंगे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button