उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र विधान मंडल का बजट सत्र 23 मई से, 26 को पेश होगा बजट

  • राज्यपाल के अभिभाषण से शुरु होगा विधान मंडल का बजट सत्र
  • 23 से 31 मई तक चल सकता है सत्र, इस दौरान पारित होंगे कई विधेयक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र 23 मई से शुरु हो रहा है। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 26 मई को विधानसभा में बजट पेश करेंगे। बजट सत्र के दौरान योगी सरकार सदन से कई विधेयक भी पारित कराएगी।

विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 23 मई को पूर्वाह्न 11 बजे विधान मंडल के दोनों सदनों में संयुक्त रूप अभिभाषण देंगी। इसी के साथ प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र प्रारम्भ हो जाएगा।

प्रदेश सरकार की तरफ से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 26 मई को पूर्वाह्न 11 बजे वर्ष 2022-23 का आय व्यय का बजट पेश करेंगे। इससे पहले 24 और 25 मई को राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा होगी।

27 मई को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी और कई विधेयक भी सदन में पेश किए जाएंगे। 28 और 30 मई को सदन में बजट पर चर्चा होगी। इसके बाद 31 मई को सदन में बजट पर मतदान होगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button