उत्तर प्रदेशलखनऊ

जनता के हित के लिए समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार जनता के हित के लिए समर्पित है। औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से नए रोजगार के द्वार खुल रहे हैं।

बीते पांच सालों में टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए 1,498 करोड़ का निवेश हुआ है। प्रदेश में 110 नई इकाइयों की स्थापना हुई है और 10,000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित किये गये हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार भविष्य के लिए जल संरक्षण के लिए कृत संकल्पित है।

केन्द्र सरकार देश में लगभग पचास हजार अमृत सरोवरों का निर्माण करायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवर बनाये जायेंगे। इन अमृत सरोवरों की आधारशिला भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजन रखेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button