उत्तर प्रदेशलखनऊ

लोकसभा अध्यक्ष करेंगे विधायकों के लिए 21-22 को प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन

  • इस अवसर पर विधान सभा का आधिकारिक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधान सभा में निर्वाचित विधायकों के लिए 21 एवं 22 मई को प्रबोधन कार्यक्रम होगा। प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन 20 मई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी उपस्थित रहेंगे।

उद्घाटन एवं मध्याहन भोजन के पश्चात् नवनिर्वाचित विधायकों का विधिवत प्रशिक्षण तिलक हॉल में आयोजित होगा। इसमें संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त वाजपेयी और पूर्व विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित वक्ता के रूप में नव-निर्वाचित विधायकों को मार्गदर्शन देंगे।

21 मई को सुबह 11:30 बजे समापन समारोह होगा। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मौजूद रहेंगी। समारोह में मुख्यमंत्री भी नव निर्वाचित विधायकों को सम्बोधित करेंगे। दोपहर बाद एनआईसी के विशेषज्ञ सभी विधायकों को विधान सभा मण्डप में ई-विधान का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। ई-विधान का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं विधान सभा अध्यक्ष करेंगे।

ई-विधान के व्यावहारिक प्रशिक्षण में सभा मण्डप में लगे टेबलेट्स पर विधायकों को प्रशिक्षण देने की योजना है। प्रशिक्षण के माध्यम से सदस्यों को यह बताया जाएगा कि किस तरह विधान सभा मण्डप में ‘पेपरलेस कार्यवाही सम्पादित की जाएगी। यह एक ऐतिहासिक कदम है कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश जितनी बड़ी विधान सभा में पहली बार ई-विधान की व्यवस्था लागू की जाएगी। इस अवसर पर विधान सभा का आधिकारिक मोबाइल एप भी लॉन्च किया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button