उत्तर प्रदेशलखनऊ

आसमान से बरस रही आग, यूपी में बांदा सबसे गर्म

लखनऊ। सूरज से आग बरसने की गति अभी धीमा होने का नाम नहीं ले रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड क्षेत्र है, जहां बुधवार को भी बांदा में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, पिछले 24 घंटों में मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 21.9 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के लखनऊ स्थित आंचलिक केंद्र के अनुसार, बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला बांदा रहा, जहां 46.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में प्रयागराज दूसरे स्थान पर रहा, जहां का तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा। झांसी का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी 44.5, फतेहपुर एवं सुलतानपुर का 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कानपुर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री, फतेहपुर 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

आर्द्रता भी प्रयागराज को छोड़कर अधिकांश जिलों में 32 से 40 के बीच रही। इस कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बरेली को छोड़कर पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 से ऊपर रहा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button