अमेठीउत्तर प्रदेशकरियर

रोजगार मेला 28 मई 2022 को।

अमेठी 26 मई 2022,सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी अमेठी अनुपमा रानी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय में दिनांक 28 मई, 2022 को प्रातः 10.30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 20 से 40 आयु के 10 वीं/12वीं व अन्य योग्यता धारी उक्त रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में आवेदन करने हेतु सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर मेला आईडी- 5534 के माध्यम से अपनी योग्यता अनुसार 27 मई, 2022 तक आवेदन कर सकते है। कम्पनी का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। पंजीकरण एवं आवेदन के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु किसी भी दिवस में कार्यालय उपस्थ्ति हो सकते हैं। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नही होगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button