उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र विधान सभा में अब सत्र के दौरान मनाया जाएगा विधायकों का जन्मदिन

  • विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रारंभ की नई परंपरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के सत्र में अब विधायकों का जन्मदिन मनाया जाएगा। विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को इस नई परंपरा की शुरुआत की।

सतीश महाना ने इस दौरान कहा कि सत्र के दौरान अब यदि किसी विधायक का जन्मदिन पड़ेगा तो सदन में उस विधायक को सभी सदस्यों की ओर से बधाई दी जाएगी। विधान सभा अध्यक्ष की इस घोषणा का सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों ने मेज थपथपा कर समर्थन किया।

इसके बाद विधान सभा अध्यक्ष ने जैसे ही बताया कि आज सदन के सदस्य राम नरेश अग्निहोत्री का जन्मदिन है, सभी दलों के सदस्यों ने भाजपा विधायक राम नरेश अग्निहोत्री को जन्मदिन की बधाई दी। फिर विधायक अग्निहोत्री ने भी सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में वह इस नई परंपरा को जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान प्रतिदिन जिस भी विधायक का जन्मदिन है, उस दिन सभी सदस्य उन्हें बधाई देंगे। सत्र अवधि में यदि अवकाश का दिन होगा तो बधाई की कार्यवाही को आगे जोड़ दिया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button