उत्तर प्रदेशलखनऊ

बजट प्रदेश की जन आकांक्षाओं के अनुरूप: धर्मवीर प्रजापति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)धर्मवीर प्रजापति ने विधानसभा में पेश किये गये उत्तर प्रदेश के बजट को कल्याणकारी तथा सामान्यजन के हितों का संरक्षक बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा बजट में किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं, छात्रो, श्रमिकों तथा उद्यमियों के चौमुखी विकास पर ध्यान दिया गया है। यह बजट प्रदेश को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर करेगा।

श्री प्रजापति ने कहा कि बजट में पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, इनफ्रास्ट्रक्चर और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट से किसानों की जीवन में खुशहाली आयेगी और उनको उपज का सही मूल्य मिलेगा। किसानों को 01 जनवरी, 2022 से निजी नलकूप उपभोक्ताओं के विद्युत बीजक में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की गयी है। गन्ना किसानों को अवशेष गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए 1000 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पात्र बच्चों को 400 रू0 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जायेगी। युवाओं को नवीन तकनीक से जोड़ने के लिए निःशुल्क टैबलेट/स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है।

होमगार्ड मंत्री ने कहा कि इसी प्रकार बजट में वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन की धनराशि में वृद्धि की गयी है। बुजुर्ग पुजारियों, संतो एवं पुरोहितों के कल्याण के लिए भी 01 करोड़ रू0 की व्यवस्था की गई है। लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के 16 असेवित जनपदों में भी मेडिकल कालेज स्थापित किये जा रहे हैं।

प्रदेश के सभी गॉवों की सड़कों को रोशनी प्रदान करने के लिए सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित करने तथा वाराणसी, गोरखपुर व अन्य शहरों में भी मेट्रों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण संकल्प पत्र के अनुसार प्रदेश सरकार सभी लोगों के विकास करने एवं उनको बेहतर सुविधायें देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के दृष्टिगत योगी सरकार ने अपने पहले बजट में इसकी व्यवस्था की है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button