उत्तर प्रदेशकासगंज

कासगंज में बसपा ने किया फेरबदल, डीपी सिंह बने जिलाध्यक्ष

कासगंज। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के शीर्ष नेतृत्व ने अलीगढ़ मंडल में बड़ा फेरबदल किया है। अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज सभी जिलों के अध्यक्ष बदले हैं। कासगंज पर हुए फेरबदल में डीपी सिंह राणा को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ तीन सचिव भी नियुक्त हुए हैं। विधानसभा चुनाव में हुई हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने संगठन को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है।

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इसके बाद संगठन को और अधिक मजबूती देने के लिए मायावती ने फेरबदल करना प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में कासगंज के जिला अध्यक्ष शैतान सिंह भारती को हटाकर उनके स्थान पर डीपी सिंह राणा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके साथ डॉ. प्रेमपाल सिंह, प्रमोद कुमार एवं राजेंद्र कुमार को सचिव बनाया गया है।

तीसरी बार जिला अध्यक्ष बने डीपी सिंह राणा का कहना है कि जिस भरोसे के साथ शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें कमान सौंपी है। वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पार्टी के निष्ठावान एवं सक्रिय पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं को संगठन में प्राथमिकता दी जाएगी। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति और अधिक मजबूत होगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button