उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर में बाजार बंद करवाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, कई घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से करीब 60 किमी दूर ग्राम परौंख में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान शहर के बेकनगंज के यतीमखाना इलाके में जुमे की नमाज के बाद बाजार बंद कराने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव हुआ। स्थिति नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए। इस दौरान कई लोग घायल हुए हैं, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड फायर किया। लाठीचार्ज का भी सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्हें अलग-अलग थानों में रखा गया है। इस बवाल के बाद कानपुर के अन्य बाजारों में भी दुकानें बंद करवा दी गई हैं। हालांकि इस बवाल में कितने लोग जख्मी हुए हैं, इसकी अधिकृत जानकारी नहीं मिल सकी है।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा, पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना समेत जिले के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि उपद्रवी तत्वों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि अभी स्थिति नियंत्रण में है। पत्थरबाजों पर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद साहब पर टिप्पणी किए जाने से मुस्लिम समाज नाराज था। इसके विरोध में शुक्रवार को बाजार बंद का आह्वान किया गया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button