उत्तर प्रदेशबड़ी खबरहापुड़

हापुड़ में बड़ा हादसा, केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 12 मजदूरों की मौत, 21 झुलसे

हापुड़ जनपद के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार दोपहर प्लास्टिक गन बनाने वाली फैक्ट्री में भयानक विस्फोट के साथ आग लग गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे लोगों को मेरठ और गाजियाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विस्फोट से आसपास की तीन फैक्ट्रियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कमिश्नर, एडीजी और आईजी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फैक्ट्री में लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण विस्फोट होना बताया जा रहा है। इस मामले में फैक्टी मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

लाइसेंस इलेक्ट्रिक फैक्ट्री का बन रही थी गन

कमिश्नर सुरेंद्र सिंह और आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि धौलाना में यूपीएसआईडी में वर्ष 2019 में 500 गज में फैक्ट्री बनाई गई थी, मेरठ के दिलशाद ने रुही इलेक्ट्रिक के नाम से फैक्ट्री का संचालन शुरू किया था लेकिन चार महीने पहले हापुड़ निवासी वसीम ने इसे ठेके पर लेकर प्लास्टिक गन बनाने का काम शुरू किया। माना जा रहा है कि ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से सोडियम में विस्फोट हो गया। आशंका है कि प्लास्टिक गन के साथ यहां उनकी गोलियां भी बन रही थीं, इसी वजह से इतना भीषण विस्फोट हुआ।

सोडियम में हुआ विस्फोट 

आईजी ने बताया कि फैक्ट्री में एक टीन के कमरे में सोडियम रखा हुआ था। फैक्ट्री के अंदर एक छोटा ट्रांसफार्मर भी रखा था। संभवत: ट्रांसफार्मर से आग लगी और ज्यादा गर्मी से अंदर रखे सोडियम में विस्फोट हुआ है। हादसे के वक्त काम कर रहे 33 मजदूर फैक्ट्री बंद होने के कारण फंस गए। इनमें से 12 लोगों की जलकर मौत हो गई। जबकि 21 घायलों का मेरठ और गाजियाबाद में इलाज चल रहा है।

पांच किमी तक दहल गई धरती

तीन बजे जैसे ही भीषण विस्फोट हुआ तो पांच किमी तक लोग सहम गए। पास ही स्थित तीन फैक्ट्रियां भी क्षतिग्रास्त हो गईं, जबकि इस फैक्ट्री की टीन की छत, दीवर तथा मशीन भी उड़ गईं। शाम को सात बजे प्रशासन ड्रोन कैमरे से पास स्थित फैक्ट्रियों की छतों का जायजा लिया।

कंकाल में बदल गए शव

फैक्ट्री में विस्फोट के बाद तीन लोगों के शव बाहर आकर गिरे। यहां हालात दिखे वह दिल दहलाने वाले थे। कई शव ऐसे थे जो आग के कारण कंकाल में तब्दील हो चुके थे। इसके अलावा, कई शव इतने झुलस चुके थे कि उनकी शिनाख्त कर पाना संभव नहीं हो पा रहा था।

जांच के लिए नमूने लिए

फोरेसिंक टीम घटनास्थल से जांच के लिए नमूने लिए हैं। विस्फोट होने के कारणों को अन्य प्वाइंट पर जांच कराई जा रही है। आईजी ने कहा कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के ट्वीट पर दौड़े अफसर

हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लेते हुए ट्वीट कर अफसरों को मौके पर जाकर घायलों का इलाज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद एडीजी राजीव सब्बरवाल, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, आईजी प्रवीन कुमार, डीएम मेधा रूपम, एसपी दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हापुड़ में हुई घटना पर शोक प्रकट करते हुए राज्य सरकार को पीड़ितों की सहायता में लगे होने का दावा किया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट कर घटना पर शोक संवेदना जताई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button