उत्तर प्रदेशलखनऊ

विकसित राष्ट्रों ने किया प्रकृति का सर्वाधिक शोषण: गिरिराज सिंह

  • कार्बन उत्सर्जन को रोकने के लिये लगाएं सहजन

लखनऊ। केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कांफ्रेंस आफ पंचायत-2022 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी, वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरूण सक्सेना और वन राज्यमंत्री के.पी.मलिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विकसित देशों ने जितना प्रकृति का दोहन किया है, विकासशील देशों ने उसका 5 प्रतिशत भी नहीं किया। लेकिन विकसित देशों ने जिस प्रकार प्राकृतिक संसाधनों का शोषण किया, उसका परिणाम छोटे देश भुगत रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में दुनिया को नेतृत्व देने का काम मोदी ने किया।

केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कुछ साल पहले चीन और अमेरिका ने पेरिस जलवायु समझौते से अपने को अलग कर लिया था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से भारत रिन्यूबल एनर्जी को 100 गीगावाट तक ले आया है जिसके कारण चीन और अमेरिका भी अब भारत का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हमें थर्मल एनर्जी के भरोसे रहने की कोई जरूरत नहीं है। इसीलिए हमारी सरकार ने तय किया है रिन्यूबल एनर्जी को प्राथमिकता देना है। श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो पंचायत जीरो कार्बन फुटप्रिंट पर आधारित होगा उसे सम्मानित किया जायेगा।

दुनिया भोग रही जलवायु परिवर्तन का दुष्परिणाम

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन का परिणाम भारत सहित पूरी दुनिया भोग रही है। जिसके लिये भारत प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पंचामृत के सूत्र के अलावा भारत ने इंटरनेशनल सोलर एलायंस पर एक समझौता किया है, जिससे पूरे देश में रिन्यूबल एनर्जी का एक जाल बिछेगा। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के जीर्णोद्दार के खर्च के बजट में 288 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गयी है।

भारत द्वारा राजस्थान के भड़ला सोलर पार्क की स्थापना उसके लक्ष्य की गंभीरता को दुनिया के सामने रखने का कार्य किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रति व्यक्ति 320 किग्रा कार्बन का उत्सर्जन करता है, इसलिये सभी पंचायतों को कार्बन उत्सर्जन रोकने के लिये सहजन या मोरिंगा, पीपल,नीम और जामुन का वृक्ष लगाना चाहिये। वन मंत्री डा.अरूण सक्सेना ने श्रीराम जी की प्रतिमा भेंट कर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज किशोर का स्वागत किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button