उत्तर प्रदेशरायबरेली

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता का बढ़ा भरोसा : बृजेश पाठक

  • कांग्रेस ने देश का किया कबाड़ा, सपा गुंडों की पार्टी

रायबरेली। केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर रायबरेली पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा पर जमकर हमला बोला और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ गिनाए। सिविल लाइंस स्थित रायबरेली क्लब में आयोजित सभा में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से लोगों का भरोसा सरकार के प्रति बढ़ा है।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश को कबाड़ बना दिया था। जब से जब देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथ में आई है, तब से हर एक व्यक्ति को वह सब सुविधाएं मिल रही है, जो आजादी के बाद से कभी नहीं मिली।

उपमुख्यमंत्री ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि सपा शासनकाल में जाति विशेष के लोगों को नौकरी मिलती थी। सपा गुंडों की पार्टी है। सपा के हर नेता की गाड़ी में आठ दस असलहे मिलते थे। अब सपा एक डूबता जहाज है। उन्होंने महान दल के सपा गठबंधन से अलग होने पर कहा कि सपा अपने बुने जाल में खुद फंस गई है। अभी और लोग सपा का साथ छोड़ेंगे ।

बृजेश पाठक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कानपुर दंगा पर कहा कि प्रदेश में कानून का राज है । कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के साथ कानून अपना काम करेगा। किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा। कानपुर दंगा में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई हो रही है।

रायबरेली भाजपा को आज अपना नया भवन भी मिल गया, शहर के महराजगंज रोड पर भाजपा के नए कार्यालय पहुंचे डिप्टी सीएम ने समारोह में भाग लिया। इस कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पी नड्डा ने गोरखपुर से वर्चुअल किया। बृजेश पाठक ने भीषण गर्मी के बाद बड़ी संख्या में आए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश सिंह, सदर विधायक अदिति सिंह, सलोन विधायक अशोक कोरी, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button