उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश में 17 को पहली मानसूनी बारिश के आसार, अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

तल्ख मौसम से फिलहाल चार दिन राहत की उम्मीद नहीं है। रविवार को बांदा सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 45.6 रिकार्ड किया गया। दूसरे नंबर पर आगरा में 45.3, प्रयागराज और कानपुर में 44.8, लखनऊ, झांसी में 43.2 तथा वाराणसी का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को बादल रहे।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी यूपी के आसमान पर बन रहे मानसून का असर 14 तक दिखने लगेगा। तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 17 जून को मानसूनी बारिश हो सकती है। दो-तीन चरणों में बरसात की संभावना है। ऐसा मौसम अगले-दो तीन दिनों तक बना रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि रात में तापमान अधिक होने से दिन में गर्मी ज्यादा सता रही है। मानसून आने के पहले ऐसी स्थितियां बनती ही हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button