उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी को और हरा भरा बनाएगी इजराइल की तकनीक

  • प्रदेश के जलशक्ति मंत्री से इजराइल की राजदूत ने की मुलाकात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से इजराइल की राजदूत सुश्री इनात श्लीन ने रविवार को मुलाकात की। इस दौरान राज्य को और हरा भरा बनाने तथा जल क्षेत्र में इजराइल और उत्तर प्रदेश के बीच चल रहे सहयोग को और मजबूती से आगे बढ़ाने पर विस्तृत वार्ता हुई।

रात्रि भोज के मौके पर इजराइल की राजदूत सुश्री इनात श्लीन के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी में जल संरक्षण और जल संसाधन को लेकर भी चर्चा किए। इस दौरान इजराइल की तकनीक से यूपी को और अधिक हराभरा बनाने पर भी सहमति बनी। प्रदेश में जल सहयोग को और बढ़ाने के लिए हुई इस चर्चा को यूपी के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डिनर में इजराइली राजदूत के साथ यायर एशेल, डॉ. लियोर असफ भी शामिल रहे।

गौरतलब है कि योगी सरकार के प्रथम कार्यकाल से ही इजराइल और उत्तर प्रदेश के बीच सहयोग जारी है। बस्ती जिले में भारत-इजराइल के संयुक्त सेंटर आफ एक्सीलेंस में फल और सब्जी की अच्छी ब्रीड तैयार हो रही है। इससे प्रदेश के कई जिलों के किसानों को काफी फायदा हो रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button