देशबड़ी खबर

राहुल को तीन घंटे पूछताछ के बाद मिला ब्रेक, मां का हाल जानने गंगा राम अस्पताल पहुंचे

राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ जारी है। तीन घंटे की पूछताछ के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर लंच के लिए ईडी दफ्तर से अपने आवास आए थे। इसके बाद राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी का हाल जानने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे। सोनिया कोविड से ग्रस्त हैं और तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार को उन्हें सर गंगा राम में भर्ती कराया गया था।

राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने सोमवार को तलब किया है। राहुल आज सुबह पार्टी के वरिष्ठ नेता और अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ दोपहर 11.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय से ईडी दफ्तर पहुंचे थे। उन्हें तीन घंटे की पूछताछ के बाद दोपहर 2.30 बजे लंच ब्रेक दिया गया था। अपने आवास पर लंच के बाद राहुल अब दोबारा ईडी के दफ्तर पहुंच गए हैं।

ईडी के इस कदम को लेकर कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने आज अपने दफ्तर तलब किया था। यहां ईडी के अधिकारी राहुल गांधी से लगभग तीन घंटों तक पूछताछ की। ईडी के इस कदम को गलत ठहराते हुए कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन किया। इसी क्रम में दिल्ली में कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ली।

राहुल गांधी को फर्जी मामले में फंसा रही है मोदी सरकार : प्रतापगढ़ी

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी के पूछताछ को कांग्रेस नेता और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने साजिश करार दी है। प्रतापगढ़ी को सोमवार को सत्याग्रह के दौरान दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी को एक फर्जी मामले में भाजपा फंसा रही है। प्रतापगढ़ी न कहा कि भाजपा राहुल गांधी को डराना चाहती है। देश मे एक अघोषित आपातकाल लागू है। शांतिपूर्वक तरीके से सत्याग्रह मार्च कर रहे लोगों को सरकार रोक रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तानाशाही के खिलाफ लड़ती रहेगी।

वहीं प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि राहुल आप सभी निराधार आरोपों से निस्संदेह बरी हो जाएंगे। वाड्रा ने कहा कि उन्हें ऐसे 15 हलफनामे मिल चुके हैं और वह प्रवर्तन निदेशालय का सामना कर चुके हैं। वाड्रा ने कहा कि वह ईडी के हर सवाल का जवाब दे चुके हैं और 23 हजार से अधिक डाक्युमेंट्स जमा किए हैं। जो कि उनके अब तक की कमाई से जुड़े थे। वाड्रा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी।

उल्लेखनीय है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने आज अपने दफ्तर तलब किया था। यहां ईडी के अधिकारी राहुल गांधी से पूछताछ कर रहे थे। ईडी के इस कदम को गलत ठहराते हुए कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में दिल्ली में कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ली।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ईडी के दफ्तर जाते हुए दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, दिग्विजय सिंह, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेड़ा, पीएल पूनिया, गौरव गोगोई, मीनाक्षी नटराजन सहित कांग्रेस नेताओं को सेन्ट्रल दिल्ली से दूर बस में बैठा कर ले जाया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button