उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रधानमंत्री आवास योजना के बचे आवासों को छह माह में पूर्ण कराने के निर्देश

  • उप्र के गरीब लोगों के लिए वरदान है प्रधानमंत्री आवास योजना : मुख्य सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बचे आवासों को छह माह के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने सोमवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्रदेश के गरीबों के लिए वरदान है। मुख्य सचिव के सम्मुख आज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के गरीब लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना वरदान साबित हुई है। आगे भी इस योजना से जुड़े सभी सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय बनाकर तेजी से बचे हुए आवासों को पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि हर एक विभाग प्रधानमंत्री आवास योजना के इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरा कराने में योगदान दें। नगर विकास विभाग अमृत योजना, नगर निकाय स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय, सीवर लाइन योजना, बिजली विभाग सौभाग्य योजना से विद्युतीकरण, जल निगम स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, लोक निर्माण सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने का कार्य सम्पन्न कराएं। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों तक केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए।

मुख्य सचिव ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग पंद्रह दिन के भीतर आपसी समन्वय से विधिवत कार्ययोजना बनाकर अगले छह महीने में बचे आवासों के निर्माण को पूर्ण कराएं। बैठक में सम्बंधित विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button