उत्तर प्रदेशलखनऊ

अग्निपथ विरोध प्रदर्शन : 12 जिलों में 29 मुकदमे दर्ज, अब तक 340 लोग गिरफ्तार

लखनऊ। सेना में भर्ती की नई योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में हिंसा करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुए हिंसक प्रदर्शन में अब 29 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें कुल 340 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। धारा 151 के तहत 145 व विभिन्न धाराओं में 195 आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि अब तक 18 जिलों से हिंसक प्रदर्शन व उपद्रव की खबर है। इसमें 12 जिलों में कुल 29 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा जौनपुर में सात, वाराणसी, मथुरा व अलीगढ़ में चार-चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसके अलावा बलिया में दो, मीरजापुर में दो, गोरखपुर, देवरिया, गौतमबुद्धनगर, चंदौली, आगरा और फिरोजाबाद में एक-एक एफआईआर दर्ज है। इसके साथ ही बलिया से 109, गौतमबुद्धनगर 15, वाराणसी से 36, मीरजापुर से 20, जौनपुर से 41, चंदौली से पांच, मथुरा से 70, अलीगढ़ से 35 आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button