उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र: उमस से बढ़ी परेशानी, सबसे गर्म रहा आगरा

लखनऊ। हल्के बादल और कई जगह हल्की बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आयी है, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सर्वाधिक आगरा का 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं इटावा का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था।

रविवार को मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आगरा का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बांदा का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस, बांदा का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रया्गराज का 37.9 डिग्री, वाराणसी का 36.8 डिग्री, बस्ती का 36.5, गोरखपुर का 36, लखनऊ का 38.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं मेरठ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री, अलीगढ़ का 39.4 डिग्री सेल्सियस, बरेली का 38.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम मेरठ 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं झांसी का न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री, वाराणसी का 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ का 30.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button