उत्तर प्रदेशलखनऊ

बसपा के जनाधार पर कब्जा जमाने के फिराक में रामदास अठावले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के कम होते जनाधार का फायदा उठाने के फिराक में रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया है। इसके लिए आरपीआई योजना बना रही है। इसके लिए रविवार को आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने प्रेस वार्ता में कहा कि मैं अब उप्र पर ज्यादा ध्यान देने वाला हूं। उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में हमारी कमेटियां गठित हो गयी हैं और आने वाले दिनों में शेष जिलों में भी कमेटियां बन जाएंगी।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि 27 नवम्बर को आरपीआई लखनऊ में बड़ी रैली करने जा रही है, जिसमें पूरे प्रदेश से 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता आएंगे। बहुजन समाज पार्टी के कई नेता हमारें संपर्क में हैं। समाजवादी पार्टी से भी लोग आरपीआई से संपर्क कर रहे हैं। सबकी निगाह अब आरपीआई पर है। पहले बसपा ने आरपीआई की जगह कब्जा जमाया, अब हम बसपा की जगह कब्जा करेंगे।

रामदास अठावले ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ साल पूरे होने पर कवि अंदाज में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ साल, काम हुए बेमिसाल। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल में कई बेमिसाल काम किये हैं। इसके बदौलत विदेशों में भारत की जय-जय हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुस्लिम विरोधी नहीं है। आज मुस्लिम समाज को भी यह बात समझ में आ गयी है। यही कारण है कि रामपुर में मुसलमानों ने भी भाजपा को वोट किया और सपा के गढ़ में भाजपा जीतने में सफल रही।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के कार्यकाल में 35 से ज्यादा दंगे हुए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में एक भी सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए। नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का लाभ सबको मिला है। तीन तलाक बिल भी सराहनीय है। उन्होंने कहा द्रोपदी मुर्मू का बसपा द्वारा समर्थन किये जाने पर धन्यवाद भी दिया। इसके साथ ही कहा कि भाजपा ने किसी आदिवासी महिला को इस पद के लिए प्रत्याशी बनाकर अप्रत्याशित काम किया है। इनका सभी को समर्थन करना चाहिए। आदिवासी महिला का निर्विरोध निर्वाचन होना चाहिए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button