कारोबार

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

  • बीते हफ्ते आरआईएल का मार्केट कैप घटकर 16,91,785.45 करोड़ रुपये पर पहुंचा

नई दिल्ली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते हफ्ते 2.51 लाख कारोड़ रुपये बढ़ा। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) सबसे ज्यादा फायदे में रही, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को घाटा हुआ। इस दौरान 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 1,367 अंक यानी 2.66 फीसदी का उछाल आया।

सबसे फायदे में रहने वाली टीसीएस का मार्केट कैप 74,534.87 करोड़ रुपये उछलकर 12,04,907.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 44,888.95 करोड़ रुपये बढ़कर 5,41,240.10 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 35,427.18 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 7,51,800.31 करोड़ रुपये, जबकि एचडीएफसी का मार्केट कैप 24,747.87 करोड़ रुपये बढ़कर 3,97,190.50 करोड़ रुपये हो गया।

इसी तरह इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 22,888.49 करोड़ रुपये बढ़कर 6,06,734.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 17,813.78 करोड़ रुपये बढ़कर 4,96,354.36 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 15,185.45 करोड़ रुपये बढ़कर 3,68,789.63 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई का मार्केट कैप 11,914.36 करोड़ रुपये बढ़कर 4,05,489.73 करोड़ रुपये हो गया।

समीक्षाधीन अवधि में भारतीय जीवन निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 4,427.5 करोड़ रुपये बढ़कर 4,18,525.10 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, इस दौरान आरआईएल का मार्केट कैप 59,901.07 करोड़ रुपये घटकर 16,91,785.45 करोड़ रुपये पर आ गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button