उत्तर प्रदेशलखनऊ

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से देश को मिलेगी नई दिशा: योगी

  • जब दुनिया कोरोना से जूझ रही थी, उस वक्त भारत नई शिक्षा नीति तैयार कर रहा था

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी प्राचीन काल से ही आध्यात्मिक नगरी रही है। काशी विद्या की नगरी है। जब दुनिया कोरोना से जूझ रही थी, उस वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई शिक्षा नीति लागू करने पर मंथन कर रहा था। आज हम सौभाग्यशाली हैं कि काशी में विद्वतजन एकत्र हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अखिल भारतीय शिक्षा समागम का शुभारम्भ किया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन के लिए अखिल भारतीय शिक्षा समागम के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विद्या ग्रहण करने के सभी दिशाओं से द्वार खोले हैं। देशभर के शिक्षाविदों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत अभिनंदन करता हूं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर मंथन के लिए देशभर के विद्वत जन एकत्र हुए हैं।

शिक्षा के इस महासमागम से हमें जरूर दिशा मिलेगी। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए कार्य किया गया है। नवाचार के लिए शिक्षण संस्थानों को तैयार रहना होगा। विश्वविद्यालयों में शिक्षण संस्थानों में अगर हम पहले दिन से लगेंगे तो वहां से पढ़ाई पूरी करके निकलने वाले विद्यार्थी के लिए दुनिया में हर तरफ संभावनाएं होंगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button