उत्तर प्रदेशलखनऊ

आकाशीय बिजली से मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता

  • ललितपुर में आकाशीय बिजली गिरने और चित्रकूट में सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को अनुमन्य धनराशि प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं। उल्लेखनीय है कि दुर्घटना तेज रफ्तार पिकअप वाहन द्वारा लोगों को कुचल देने के कारण घटी। पिकअप चालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने पिकअप चालक रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button