उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मुख्य सचिव ने कार से नापा पूरा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का 16 जुलाई को लोकार्पण होते ही लोग इस पर फर्राटा भर सकेंगे। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शनिवार को 296 किमी लंबे पूरे एक्सप्रेस वे का निरीक्षण कर बचे छोटे-मोटे काम लोकार्पण से पहले पूरे करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान के साथ मुख्य सचिव ने सुबह से शाम तक एक्टिव प्वाइंट इटावा से लेकर एंट्री प्वाइंट चित्रकूट तक एक्सप्रेस वे का काम देखा। सुबह हेलीकाप्टर से वह इटावा में एक्सप्रेस वे पर उतरे और फिर वहां से कार से चित्रकूट तक उन्होंने पूरा निरीक्षण किया।

इटावा और औरैया में अधूरा दो पुलों का काम हरहाल में लोकार्पण से पहले पूरा करने का आदेश दिया। औरैया सीमा के अंदर बनने वाली दो पुलिस चौकियों के लिए स्थान चिन्हित करने का जिम्मा कमिश्नर और डीएम को सौंपा। इटावा-औरैया से निकल कर तीनों अफसर उरई के कैथेरी टोल प्लाजा पहुंचे। यहां से प्रधानमंत्री को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करना है। एक्सप्रेस वे का काम देखने के बाद वह लोकार्पण स्थल पहुंचे जहां पंडाल और मंच का काम चल रहा है। तैयारियों का जायजा लेने के बाद अफसरों संग बैठककर एक-एक बिदुं पर विस्तार से जानकारी ली।

वहीं, लोकार्पण से 12 घंटे पहले नेशनल हाईवे पर झांसी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को एट-कोंच मार्ग से कोंच होते हुए जालौन या उरई के रास्ते कानपुर-औरैया के लिए भेजा जाएगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए 1500 बसों से एक लाख लोग पहुंचेंगे। बसों के लिए रूट चार्ट बनाया गया है। ट्रैफिक संचालन के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। 16 जुलाई को प्रधानमंत्री उरई के कैथेरी टोल प्लाजा से एक्सप्रेस-वे जनता को समर्पित करेंगे। इस मौके पर बड़ी जनसभा की भी तैयारी है। समारोह स्थल पर बड़ा वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button