अयोध्याउत्तर प्रदेश

लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने श्रीरामलला को सुनाए झूलन गीत

  • श्री राम जन्मभूमि में सजता हैं झूलन दरबार

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि में सायंकाल से झूलन दरबार सजता हैं।सोमवार को पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने श्रीरामलला को झूलन गीत, भजन सुनाए। यह क्रम सावन पूर्णिमा तक चलेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने बताया कि श्रावण मास में अयोध्या के मंदिरों में प्रभु श्री राम को झूले पर बैठाकर झुलाया जाता है, सायंकाल भगवान को भजन सुनाए जाते हैं। श्री राम जन्मभूमि पर रामलला विराजमान को भी झूले पर बैठाया गया।

ख्याति प्राप्त लोक गायिका, भारत सरकार द्वारा पद्मश्री की उपाधि से विभूषित, श्रीमती मालिनी अवस्थी अपनी टोली के साथ 8 अगस्त (सोमवार-एकादशी) को अयोध्या पधारी और सायंकाल 6:30 बजे से संध्या आरती 7:30 बजे तक रामलला को भजन सुनाए। अत्यधिक भाव विभोर थी, श्रोतागण भी आनंद में थे। शायद उन्होंने अयोध्या में श्रीमती मालिनी अवस्थी जी का गायन कभी सुना नहीं था। हम सब मालिनी अवस्थी जी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हैं, प्रभु श्रीराम की कृपा उन पर, उनके परिवार पर है,सदा बनी रहे, यही कामना है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button