उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

परिवहन मंत्री का करीबी होने का दावा करने वाला ठग गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठ रहा था लाखों रुपए

परिवहन मंत्री का करीबी होने का दावा करने वाले अनूप दुबे को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो लोगों से परिचालक के पद पर नियुक्ति कराने का झांसा देते हुए रुपये लिए थे। अनूप के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र भी मिले हैं।

सीओ धर्मेश शाही के मुताबिक बीबीडी कॉलेज के पास से कुशीनगर खड्डा निवासी अनूप दुबे को पकड़ा गया। वह चिनहट तिवारीगंज में किराए के मकान में रह रहा है। पूछताछ में अनूप ने बताया कि वह एक इलेक्ट्रानिक चैनल से जुड़ा हुआ है। जिसका नाम इस्तेमाल कर आरोपी ने परिवहन मंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही आरोपी दावा करने लगा था कि वह मंत्री जी का करीबी है। परिवहन विभाग को कोई भी काम आसानी से करा सकता है।

यही दावा करते हुए अनूप ने मऊ घोसी निवासी संदीप प्रजापति और नरेश राय की नियुक्ति परिचालक के पद पर कराने की बात कही। जिसके बदले तीन लाख रुपये मांगे। संदीप ने एक लाख रुपये एडवांस दिए थे। दो लाख रुपये सोमवार को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद देने थे। अनूप के बुलाने पर संदीप सोमवार को बीबीडी पहुंचा था। जहां आरोपी ने उसे नियुक्ति पत्र थमाया। संदीप को नियुक्ति पत्र में संदेह उत्पन्न हुआ। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद आरोपी को दबोचा गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button