उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को कुछ देर के लिए वेंटिलेटर से हटाया गया, भाई ने दिया हेल्थ का अपडेट

कानपुर। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को सोमवार को कुछ देर के लिए वेंटिलेटर से हटाया गया। बताया जा रहा है कि एक घंटे के लिए राजू को वेंटिलेटर से शिफ्ट किया गया था। हालांकि 6 दिन के ट्रीटमेंट के बाद भी उनको अभी तक होश नहीं आया है। राजू के बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव ने उनके हेल्थ के बारे में अपडेट दी है। उन्होंने बताया कि राजू को बुखार आ गया है। संक्रमण न हो इस कारण ICU में परिजनों की एंट्री फिलहाल बंद कर दी गई है। दो दिन से उनको नली से दूध दिया जा रहा है। उनका यूरिन भी पास हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि राजू के ब्रेन के एक हिस्से में ऑक्सीजन नहीं पहुंच रही है। हालांकि इसमें सर्जरी की जरूरत नहीं है। राजू की आंखों की पुतली और गले में कुछ हरकत दिखी है। इसे डॉक्टर अच्छा संकेत मान रहे हैं।

गौरतलब है कि 10 अगस्त को दिल्ली के होटल में ट्रेड मिल पर एक्सरसाइज करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक पड़ा था। तब से वह एम्स के आईसीयू में एडमिट है। एम्स के डॉक्टर्स के मुताबिक, ट्रीटमेंट पर राजू श्रीवास्तव की बॉडी रिस्पॉन्स कर रही है। बॉडी ऑर्गन भी पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। राजू को रविवार तक 20%ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। अब इसको 10% और कम कर दिया गया है। यानी, अब उनकी बॉडी को सिर्फ 10% ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ रही है।

भाई ने बताया कि राजू की हालत में तेजी से इंप्रूवमेंट हो रहा है। हार्ट अटैक के दौरान उनके दिमाग के एक हिस्से को करीब 20 मिनट तक ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो पाई थी। इसकी वजह से उनके होश में आने में परेशानी हो रही है। डॉक्टर के मुताबिक, उन्हें होश आने में कम से कम 7 दिन या उससे ज्यादा का भी वक्त लग सकता है।

ब्रेन के एक हिस्से में मिले स्पॉट

उनके भाई के मुताबिक, डॉक्टर कह रहे हैं कि उनके ब्रेन के एक हिस्से में कुछ स्पॉट मिले हैं। इनको दूर करने के लिए ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया है। एमआरआई रिपोर्ट में ये भी साफ हो गया है कि दिमाग में मौजूद स्पॉट किसी चोट का हिस्सा नहीं हैं। हार्ट अटैक के दौरान राजू की पल्स चलना बंद हो गई थी। इसके कारण ब्रेन में ऑक्सीजन सप्लाई भी बंद हो गई थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button