देशबड़ी खबर

फेक न्यूज पर मोदी सरकार की ‘डिजिटल स्ट्राइक’, 8 यूट्यूब चैनल को किया ब्लॉक

सोशल मीडिया के इस दौर में फेक न्यूज सबसे बड़ी चुनौती सरकार के लिए बन चुकी है। केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लगातार इसके खिलाफ कार्रवाई करती रहती है। ताजा जानकारी के मुताबिक, सरकार ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में 8 YouTube चैनलों को ब्लॉक कर दिया है।

केंद्र सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, 7 भारतीय और एक पाकिस्तानी यूट्यूब समाचार चैनल को IT नियम, 2021 के तहत ब्लॉक किया गया है। आपको बता दें कि इन यूट्यूब चैनलों को 114 करोड़ से अधिक बार देखा गया है। इसके अलावा इनके 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर थे। इन यूट्यूब चैनलों पर भारत विरोधी फेक न्यूज चालाए जा रहे थे।

इससे पहले इसी साल अप्रैल महीने में इस तरह की कार्रवाई की गई थी। केंद्र सरकार ने तब बड़ा फैसला लेते हुए 22 यूट्यूब चैनलों के भारत में प्रसारण पर रोक लगा दी थी। इन चैनलों को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दिया गया था। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई थी।

इन चैनलों को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में ब्लॉक किया गया था। उनमें 18 भारतीय YouTube समाचार चैनल के अलावा 4 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी ब्लॉक किए गए थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button