उत्तर प्रदेशलखनऊ

ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक के लखनऊ आफिस का हुआ शुभारम्भ

  • स्थानीय युवाओं को मिलेगा बिना घर छोड़े इंटरनेशनल जॉब एक्सपोज़र

लखनऊ। गुरुवार को यूएस बेस्ड कंपनी ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक के लखनऊ आफिस का शुभारम्भ हुआ। कंपनी का मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है। विभूति खंड, गोमतीनगर में भव्या टावर्स के चौथे तल पर स्थित ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक के ऑफिस का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुसार पूजन हवन से हुआ, जिसके बाद ऑफिस की रिबन कटिंग सेरेमनी आयोजित हुई।

इस उद्घाटन समारोह में गोरखपुर से माननीय विधायक, उत्तर प्रदेश विधान परिषद, श्री सीपी चंद मुख्य अतिथि उपस्थित थे। ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक वर्ष 2008 से मेडिकल फील्ड में अस्पतालों और हेल्थ सिस्टम को रेवेन्यू मैनजमेंट सर्विसेज प्रदान कर रही है। कंपनी के यूएस और भारत में हैदरबाद व करीमनगर के ऑफिसेज में 2000 से अधिक एम्प्लॉइज काम कर रहे हैं।

पूजा और रिबन कटिंग सेरेमनी के बाद के बाद ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक के ग्रुप सीईओ श्री कार्तिक पोलसानी ने कहा,” ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक का लखनऊ ऑफिस के शुभारम्भ से बेहद उत्साहित व आशान्वित हैं। हेल्थकेयर इंडस्ट्री एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें कभी रिसेशन नहीं आता।

इससे लखनऊ और उत्तर प्रदेश खासतौर से पूर्वांचल के युवाओं को लखनऊ में ही रहकर एक सुरक्षित, सम्मानजनक नौकरी मिलेगी, जिसमें कुछ नया, रोमांचक सीखने और उसमें करियर बनाने का अवसर मिलेगा। हमें एक बड़े टैलेंट पूल से स्टाफ मेंबर्स को सुगमता से चुनने का अवसर मिलेगा बल्कि एक इंटरनेशनल जॉब एक्सपोज़र के लिए लखनऊ के युवाओं को अपने घरों से दूर भी नहीं जाना पड़ेगा।”

इस अवसर पर बोलते हुए ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, आरसीएम, श्री मोहित श्रीवास्तव ने कहा, “यह मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला गौरवपूर्ण क्षण है। मैं स्वयं गोरखपुर का रहने वाला हूं, एक समय था कि अच्छी नौकरी और करियर बनाने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर हज़ारों मील दूर जाना पड़ता था।

लेकिन आज ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक जैसी प्रतिष्ठित इंटरनेशनल कंपनी के साथ सम्मानजनक अवसर यूपी के युवाओं को महज कुछ घण्टों की दूरी पर मिल रहा है। निश्चित रूप से वर्ल्ड-क्लास वर्कस्टेशन और एम्प्लॉयी फ्रेंडली वर्क-एनवायरनमेंट वाला नया लखनऊ ऑफिस कंपनी के विस्तार और रिक्रूटमेंट प्लान्स को गति प्रदान करेगा और युवाओं को एमएनसी वर्क कल्चर एक्सपोज़र प्रदान करेगा।”

श्रीमती स्नेहा पोलसानी – सीओओ, ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस ने कहा, “हम लखनऊ ऑफिस की शुरआत 150 लोगों के साथ कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में विस्तार के साथ यह संख्या 500 लोगों तक पहुंचाने की योजना है।” ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक के लखनऊ ऑफिस के शुभारम्भ के अवसर पर श्रीकांत गुर्रम – वीपी, इंडिया ऑपरेशंस, ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक की गरिमामयी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button