उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

महिला मित्र के साथ कार में रंगे हाथ पकड़े गए नेताजी, बीवी ने बीच सड़क पर चप्‍पलों से की पिटाई

कानपुर: एक नेताजी को शनिवार देर रात कुछ पुरुषों और महिलाओं द्वारा चप्पलों से पीटे जाने का वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि वीडियो में पिटने वाला भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री मोहित सोनकर है। ये पिटाई कथित रूप से भाजपा की महिला नेत्री के साथ रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद मोहित सोनकर की पत्नी, उनके भाइयों और महिला नेत्री के पति ने की है। देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां से मोहित और तथाकथित प्रेमिका के पति को मेडिकल के लिए उर्सला भेजा गया।

बाबूपुरवा क्षेत्र के खटिकाना में रहने वाले मोहित सोनकर भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री हैं। बताया जाता है कि शनिवार रात वह किदवईनगर निवासी भाजपा नेत्री के साथ जूही क्षेत्र के आनंदपुरी स्थित पार्क के पास कार में बैठे थे। तभी मोहित की पत्नी आकांक्षा उर्फ मैडम मोनी कर्नलगंज निवासी अपने भाइयों राजा सोनकर, शिशु, प्रशांत, रिंकू और प्रेमिका के पति के साथ पार्क पहुंचीं।

उन्होंने कार से खींच कर दोनों की पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शनिवार रात को वायरल वीडियो में क्षेत्रीय मंत्री मोहित को पत्नी और उसके भाई चप्पलों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ तथाकथित प्रेमिका का पति भी है, जिसके साथ मोहित की भी हाथापाई हुई।

जूही इंस्पेक्टर ने बताया कि मोहित सोनकर की महिला मित्र के पति की तरफ से मारपीट की तहरीर प्राप्त हुई है। भाजपा महिला मोर्चा की दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने बताया कि मोहित के साथ पकड़ी गई महिला भाजपा में किसी पद पर नहीं है। उन्हें पद देने के लिए विचार किया गया था लेकिन एनजीओ चलाने की वजह से पद नहीं दिया गया।

पत्नी का भी वीडियो वायरल, पति पर लगाए गंभीर आरोप

पिटाई के वीडियो के साथ एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मोहित की पत्नी आकांक्षा गंभीर आरोप लगा रही हैं। ‘khabri Adda’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इस वीडियो में महिला खुद को मोहित की पत्नी बताते हुए कह रही है कि भाजपा की महिला नेत्री कई महीनों से उनके पति के साथ गलत संबंधों में हैं। दोनों ने उसे मरवाया-पिटवाया, घर से निकलवाया। बाद में सास लेकर घर आईं। शुक्रवार रात भाजपा नेत्री ने मेरे फोन पर कॉल की। कहा कि जिंदगी बर्बाद कर देगी।

पति से कहा तो जवाब मिला कि धोखे से मिल गया होगा। वीडियो में वह बता रही हैं कि पति के साथ संबंधों में रहने वाली महिला भाजपा में बहुत बड़ी नेता है और पति भी भाजपा बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री हैं। वीडियो में वह कह रही हैं कि रात 12 बजे से बर्थडे सेलिब्रिशन की तैयारी कर रहे थे। शनिवार रात को मैंने कार में खुद दोनों को गले में हाथ डाले व हरकतें करते पकड़ा। अब पति बता रहे हैं जनवरी-फरवरी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इससे पहले भी पुलिस से शिकायत कर चुकी हूं।

मोहित सोनकर को एक महिला के साथ कार में उनकी पत्नी ने पकड़ा। पत्नी आकांक्षा ने महिला के साथ अवैध प्रेम प्रसंग के आरोप लगाए हैं। अभी उनकी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
– जितेन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर जुही

मोहित सोनकर क्षेत्रीय मंत्री थे लेकिन पिछले महीने दफ्तर आकर अस्वस्थता का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था।
– मानवेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button