देशबड़ी खबर

श्रीनगर के निशात इलाके में आतंकवादियों ने फेंका ग्रेनेड; 9 लोग हुए घायल

श्रीनगर: श्रीनगर शहर के निशात इलाके में ग्रेनेड हमला हुआ है, जिसमें 9 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को आतंकवादियों ने एक हथगोला फेंका था। उन्होंने बताया कि डल झील के किनारे मुगल गार्डन के पास यह हमला हुआ। सात घायलों को एसएचएमएस अस्पताल ले जाया गया और दो को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने इस धमाके को लेकर केस दर्ज कर लिया है और आतंकियों को पकड़ने का काम शुरू हो गया है। वहीं, पुलवामा में जांबाज सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। रविवार को सुरक्षा बलों ने जिले में बरामद इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस को नष्ट कर एक बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया। बताया जा रहा है कि इससे एक बड़ा आतंकी हमला हो सकता था, जिसे टाल दिया गया है।

10-12 किलोग्राम वजनी IED बरामद

दरअसल, सुरक्षा बलों ने पुलवामा के त्राल स्थित बेहगुंड इलाके से करीब 10-12 किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद किया। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि त्राल के बेहगुंड इलाके में लगभग 10-12 किलोग्राम आईईडी बरामद किया गया है। पुलिस और सेना इसे नष्ट करने के काम पर है। एक बड़ी आतंक घटना टल गई है।

राजौरी में सैनिक ने की आत्महत्या  

दूसरी तरफ, राजौरी जिले में सेना के एक जवान ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी के मुताबिक 18 अगस्त को मनकोट में सेना के एक शिविर के अंदर सैनिक को उसके सहयोगियों ने रस्सी से लटका पाया और तत्काल उसे एक सैन्य अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को सैनिक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस सिलसिले में जांच शुरू कर दी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button