देशबड़ी खबर

टी राजा के खिलाफ नारेबाजी के लिए स्कूली बच्चों को उकसाया गया, दोषियों के खिलाफ FIR के आदेश

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मंगलवार को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले निलंबित भाजपा विधायक को जमानत मिलने के बाद बवाल और अधिक बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। पुलिस इन प्रदर्शनकारियों को समझाने की हर संभव कोशिश कर रही है लेकिन ये सभी मानने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।

इन सबके बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने हैदराबाद पुलिस से उन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है, जिन्होंने  निलंबित भाजपा नेता टी राजा सिंह के खिलाफ स्कूली बच्चों  को नारेबाजी करने के लिए उकसाया है।

बच्चों से “सर तन से जुदा” जैसे नारे लगवाए गए:  बाल अधिकार संरक्षण आयोग

हैदराबाद पुलिस को लिखे एक पत्र में, बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित वीडियो क्लिप में बच्चों को “सर तन से जुदा” जैसे नारे लगाते हुए और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निलंबित नेता को “फांसी” देने की मांग करते हुए दिखाया गया है।

आयोग ने कहा कि ऐसा लगता है कि बच्चों को प्रभावित किया गया और विरोध में राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया। आयोग ने स्वत: संज्ञान लेना उचित समझा क्योंकि किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत संबंधित प्रावधानों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button