आगराउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

ताजमहल होगा तेजोमहालय? आगरा नगर निगम की बैठक में बीजेपी पार्षद आज पेश करेंगे प्रस्ताव

आगरा में एक बार फिर से ताजमहल का नाम बदलने की मांग तेज हो गई है। ये मांग नगर निगम में भी गूंजेंगी। बीजेपी पार्षद शोभाराम राठौड़ ने इसको लेकर प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव को लेकर अधिकारियों ने चुप्पी साधी है। लेकिन मेयर ने प्रस्ताव आने की बात को स्वीकार किया है। ताजमहल का नाम तेजोमहल करने को लेकर पहले भी मांग उठती रही है। लेकिन अब इस मांग की गूंज नगर निगम में भी सुनाई पड़ने लगी है। वरिष्ठ वकील अमीर अहमद जाफरी ने उनके इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि क्या नगर निगम को ये अधिकार है कि वे ऐतिहासिक स्मारक का नाम बदल सकें? हालांकि सभी की नजरें दोपहर 3 बजे शुरू होने वाली नगर निगम की सदन चर्चा पर है।

बीजेपी पार्षद शोभाराम राठौर ने इस बाबत मीडिया से बात करते हुए कहा कि ताजमहल नहीं ये तेजोमहालय है। इसके मेरे पास प्रमाण भी मौजूद हैं। ताजमहल में मौजूद कलश, नाग-नागिन के जोड़े जैसे काफी कुछ प्रमाण हैं। पार्षद शोभाराम राठौर ने कहा कि शाहजहां की बेगम मुमताज महल का असली नाम अंजुम बानो था। अंजुम बानो की मौत ताजमहल के निर्माण से 22 साल पहले हो चुकी थी। मुमताज महल उर्फ अंजुम बानो को बुरहानपुर में दफन किया गया था। ताजमहल बनने के बाद उनकी कब्र दोबारा ताजमहल में बनवाई गई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button