कारोबार

अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल बिकने को तैयार, 14 प्रस्ताव मिले

भारी भरकम कर्ज के बोझ तले दबे उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल बिकने को तैयार है। इसे खरीदने के लिए कुल 14 प्रस्ताव मिले हैं। इसके लिए संकल्प प्रस्तुत (रिजॉल्यूशन सबमिट) करने की अंतिम तारीख 29 अगस्त थी। रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए उधारदाताओं (लेंडर्स) को इसके लिए 14 प्रस्ताव मिले हैं, जिसमें पीरामल ग्रुप की अगुवाई वाला कंसोर्टियम शामिल है। इसके साथ ही ओकट्री कैपिटल, टॉरेंट इनवेस्टमेंट्स, इंडसइंड इंटरनेशनल और कॉस्मी फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी बोली लगाई है।

इन 14 कंपनियों ने रिलायंस कैपिटल को पूरी तरह खरीदने के लिए या कुछ क्लस्टर्स खरीदने के लिए बोली लगाई है। खासकर एडवेंट इंटरनेशनल और ज्यूरिख इंश्योरेंस ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस में सौ फीसदी स्टेक खरीदने के लिए बोली लगाई है। नवीन जिंदल ग्रुप की कंपनी जिंदल पावर रिलायंस एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ-साथ रिलायंस कैपिटल के लिए बोली लगाई है। इसके अलावा ऑथम इनवेस्टमेंट ने भी कंपनी के लिए बोली लगाई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button