उत्तर प्रदेशकुशीनगर

डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

  • -तीसरा जीवन मौत से जूझ रहा
  • -एक ही गांव के हैं तीनों

कुशीनगर। कुशीनगर के समीप कसया के फोरलेन स्थित पकड़िहवा नहर के पास बुधवार को दिन के दो बजे भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर जीवन मौत से जूझ रहा है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे कि फोरलेन के डिवाइडर से उनकी बाइक टकरा गई।

घायल युवक को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। कुशीनगर नगर पालिका के बाबा आप्टेनगर निवासी बलवंत गुप्ता (30), भरत कुशवाहा (25)व मधुबन प्रजापति (29) की परस्पर मित्रता है। भरत की अपाची बाइक पर सवार होकर तीनों काफी तेज गति से जा रहे थे। पकड़िहवा नहर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और तीनों युवक छिटककर दूर सड़क पर जा गिरे। हेलमेट नहीं लगाने के कारण तीनों के सिर में व शरीर के अन्य अंगों पर भी गंभीर चोट लगी। बलवंत व भरत की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायल मधुबन को पुलिस सीएचसी लाई । उसकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक डाॅ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button