उत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर: किसानों का अर्थिक संबल बनी पीएम किसान सम्मान निधि

  • गोरखपुर के किसानों को अब तक 940 करोड़ मिली सम्मान निधि राशि
  • गोरखपुर के 05 लाख 27 हजार 556 किसान हो रहे लाभान्वित

गोरखपुर। साढ़े तीन साल से किसानों को मिला रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत गोरखपुर के किसानों को अब तक 940 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है। इससे न सिर्फ किसानों की खेती को पंख लगे हैं बल्कि खेती संबंधी उनकी चिंताएं भी खत्म हुई हैं। किसानों के लिए य़ह अर्थिक संबल बनी है।

गोरखपुर के किसानों को अब तक इस निधि से जारी 11 किस्तों के 940 करोड़ से अधिक रुपये से अन्नदाता लाभान्वित हो चुके हैं। गोरखपुर को इस योजना की लांचिंग स्थली होने का गौरव प्राप्त है। गोरखपुर में इस मानसून सत्र में औसत से कम बारिश होने के चलते किसान खरीफ की फसल को लेकर चिंतित हैं। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कम बारिश से प्रभावित फसलों का आकलन कराकर नुकसान की भरपाई का निर्देश दे रखा है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इस दिशा में प्रक्रियात्मक कार्रवाई चल रही है। इस बीच, कुछेक दिनों में किसानों के खाते में आने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त की रकम उनकी खेती के घाव पर मरहम जैसी होगी। गोरखपुर में अब तक मिली 11 किस्तों में किसानों को 940 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।

गोरखपुर के इतने किसानों को कुल रहा लाभ

जिले में 5 लाख 27 हजार 556 किसान ऐसे हैं, जिन्हें योजना का लाभ मिल रहा है। इनको कम से कम एक किस्त का लाभ तो अवश्य ही मिला है।

किसानों को 12वीं किश्त का इंतजार

मानसून से मिली निराशा के बाद किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ताजा किस्त का इंतजार है। लेकिन, जारी होने वाली इस किस्त का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिल पाएगा, जिन्होंने ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। ई-केवाईसी के लिए 31 अगस्त अंतिम तारीख रखी गई थी।

यह भी जानें

उल्लेखनीय है कि पीएम किसान योजना अंतर्गत 2000 रुपये की तीन किस्तों में सालाना 6000 रुपये मिलते हैं। इससे छोटे किसानों को खाद, बीज व सिंचाई जैसी फसली जरुरतों को पूरा करने में काफी मदद मिल जाती है। किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण इस योजना की देशव्यापी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से की थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button