उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

  • श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वयार से देखा गंगा में बाढ़ का मंजर

वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद राहत शिविर में पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की। इसके बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगा काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वयार से बाढ़ की विभिषिका भी देखी।

मुख्यमंत्री ने अस्सीघाट से प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, विधायक डाॅ नीलकंठ तिवारी,सौरभ श्रीवास्तव,राज्यमंत्री डाॅ दयाशंकर मिश्र ’दयालु’ के साथ एनडीआरएफ टीम के रेस्क्यू बोट पर सवार होकर गंगा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।

एनडीआरएफ के कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री को बाढ़ प्रभावित इलाकों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मारुति नगर के आस पास के क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रात.दिन राहत बचाव अभियान में जुटे हुए एनडीआरएफ के जवानों और उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं मानव सेवा को सराहा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने अस्सी स्थित गोयनका विद्यालय में पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित किया।

बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

बाढ़ राहत शिविर में पीड़ितों में राहत सामग्री बांटने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने विधिवत बाबा विश्वनाथ के पावन ज्योर्तिलिंग का अभिषेक कर षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह, शहर दक्षिणी विधायक डाॅ नीलकंठ तिवारी, सतुआ बाबा भी मौजूद रहे। दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम के मुमुक्ष भवन में रहने वाले बुर्जुगों से भी मुलाकात की।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button