उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

विपक्ष पर केशव प्रसाद मौर्य भड़के, बोले- कांग्रेस ने किया देश का नुकसान, सपा ने नकल को अधिकार बनाया

प्रयागराज। शनिवार को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज में कुंभ 2025 के साथ ही अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विकास कार्यों को लेकर उठे सवालों के जवाब दिए। साथ ही उन्होंने प्रेस वार्ता में विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश का बहुत नुकसान किया है।

दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य से कांग्रेस की रैली के बारे में पूछा गया था। उन्होंने जवाब में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश का बहुत नुकसान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उनका दावा है कि दिल्ली में कांग्रेस की रैली फ्लॉप साबित होगी। प्रेसवार्ता के दौरान डिप्टी सीएम ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से यूपी की शिक्षा व्यवस्था बदहाल होने को लेकर किए गए ट्वीट पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अपराध और भर्तियों को लेकर सपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने नकल को अधिकार बना दिया था। सपा शासनकाल में लोग नकल कर पास होते थे। सरकारी नौकरी की भर्तियों में जिन्होंने भ्रष्टाचार किया और जिनकी सरकार में कानून व्यवस्था का कोई मतलब नहीं था, ऐसे लोग अब सवाल उठा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि-यादव भी हमारे साथ हैं, ये अंदर की बात है।

उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार और योगी सरकार आई है तब से 23 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचा है। उन्होंने पिछली सरकारों पर तंज किया कि पहले की सरकारों में सरकार से सौ रुपया चलता था तो मात्र पंद्रह रुपये ही लाभार्थी को मिल पाता था। अब वही धन जब सीबीआई और ईडी छापामारी करके निकाल रही है तो विपक्षियों की नींद उड़ी हुई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button