उत्तर प्रदेशबिजनौर

मुख्यमंत्री योगी ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को निर्माणाधीन महात्मा विदुर राजकीय मेडिकल कॉलेज स्वाहेड़ी का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अगले सत्र से वहां कक्षाएं प्रारम्भ करने की बात कही। उन्होंने महात्मा विदुर की प्रतिमा लगाने की व्यवस्था करने के लिये कहा। कहा कि जो भी निर्माण कार्य किये जा रहे है वह गुणवत्ता व समयबद्वता के साथ पूर्ण हों। उन्होंने कॉलेज का ले-आउट प्लान, साइट प्लान व डिजाइन को भी देखा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज आगमन पर सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित स्वास्थय विभाग के अधिकारियों से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की बिजनौर से दूरी की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि निर्माणाधीन कार्य का थर्ड पार्टी इन्सपेक्शन (निरीक्षण) कराया गया है। जिस पर अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 द्वारा अवगत कराया गया कि आईआईटी रूड़की द्वारा इन्सपेक्शन किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने एनएमसी के निरीक्षण की भी जानकारी ली। जिस पर सीएमएस द्वारा अवगत कराया गया कि दो बार इन्सपेक्शन हुआ है, अगला इन्सपेक्शन जनवरी में होगा। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हास्टल, ब्वॉयस हास्टल आदि कक्षों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि यहां आकर अच्छा लगा।

अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज 20.71 एकड़ में बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी लागत 281.52 करोड़ रुपये है। बताया कि जिला अस्पताल बिजनौर में 17.52 एकड में 200 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 48 बेड की धर्मशाला भी बनायी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में पूर्व से ही 300 बेड का अस्पताल संचालित हैं। नया अस्पताल बन जाने से वह 500 बेड का हो जायेगा।

इस अवसर पर विधायक ओम कुमार, सुचि चौधरी, अशोक राणा, सुशांत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विजय कुमार गोयल, सीएमएस डा0 अरूण कुमार पाण्डेय, अधिशासी अभियन्ता चन्द्रशेखर सिंह आदि उपस्थित रहें।

डाकबंगला में किया पौधारोपण

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीडब्ल्यूडी के डाकबंगला में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहां कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण अवश्य करना चाहिए क्योंकि वृक्ष जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संतुलन में सहायक होते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button