अयोध्याउत्तर प्रदेश

मुख्य सचिव ने दीपोत्सव स्थल, राम कथा पार्क और रामकथा संग्रहालय का किया निरीक्षण

अयोध्या। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने रविवार को राम नगरी अयोध्या पहुंचे। उन्हें सरयू तट के निकट स्थित सरयू होटल में गार्ड ऑफ आनर दिया गया। मुख्य सचिव मिश्रा ने मंडलायुक्त नवदीप रिनवा, जिलाधिकारी नीतीश कुमार के साथ दीपोत्सव स्थल, राम की पैड़ी, राम कथा पार्क और रामकथा संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने राम की पैड़ी पर शेष बची पंप हाउस के तरफ की बिल्डिंगों को एक रंग में रंगने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने राम की पैड़ी पर दिख रही मीनार नुमा बिल्डिंग को भी रंग रोगन करने का आदेश का दिया।

निरीक्षण में मुख्य सचिव मिश्रा ने दीपोत्सव में विकास की योजनाओं का लोकार्पण करने के लिए तय समय पर कार्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान कई बार मुख्य सचिव नाराज हुए। रामकथा संग्रहालय का मुख्य सचिव के पहुंचने के बाद ताला खुला। निरीक्षण के दौरान कई जगह अव्यवस्था दिखी। दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिकारियों को मौके पर निर्देशित किया। मुख्य सचिव ने हनुमान गढ़ी, राम लला का दर्शन पूजन भी किया। द्वितीय बेला में मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित है। समीक्षा बैठक के दौरान दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए मंथन किया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button