उत्तर प्रदेशलखनऊ

लेटे हुए हनुमान मंदिर में पत्थरबाजी, तौफीक गिरफ्तार

लखनऊ। लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर में तौफीक नामक युबक ने पत्थरबाजी की। घटना के बाद तौफीक ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन मंदिर परिसर में कार्यरत कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। बीती रात घटना के बाद उसे चौक थाने ले जाया गया। गुरुवार की सुबह उसके खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक चौक इंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि लेटे हुए हनुमान मंदिर प्रबंध न्यास के अध्यक्ष विवेक तांगड़ी ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पत्थरबाजी की घटना में लिप्त युवक तौफीक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ हुई है। तौफीक मूलतः सीतापुर का रहने वाला है। वह लखनऊ में काम करता है। पत्थबाजी करने के आरोप में उसे जेल भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मंदिर के बाहर की ओर एक जगह पर कुछ हिस्सा टूटा है। उसे मंदिर प्रबंधन ठीक करा रहा है। एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मियों को मंदिर की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है। ताकि आगे किसी प्रकार की कोई घटना ना होने पाए।

लेटे हुए हनुमान मंदिर में पत्थरबाजी की घटना की लखनऊ में सक्रिय हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने घोर निंदा की है। अलग-अलग संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की घटना में लिप्त तौफीक जैसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आने वाले वक्त में इस प्रकार की घटना ना हो। इसके लिए हनुमान मंदिरों के बाहर उचित सुरक्षा प्रबंध किये जाने चाहिए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button