उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

विधान भवन में सपा के धरने से पहले पुलिस का पहरा

  • सपा कार्यालय से लेकर विधायकों के आवासों के बाहर भी पुलिस की चौकसी
  • सपा ने कहा, “लोकतंत्र की हत्यारी योगी सरकार”

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या के मुद्दे पर बुधवार को विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष प्रस्तावित धरना शुरू होने से पहले ही पुलिस ने सपा के नेताओं को रोक दिया है।सुबह से ही सपा कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के आवासों के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। विधान भवन केे बाहर भी भारी पुलिस बल की तैनाती है। पुलिस की मुस्तैदी पर सपा ने ट्वीट कर योगी सरकार को ‘लोकतंत्र का हत्यारा’ करार दिया है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी के विधायक आज भाजपा सरकार को महंगाई, बेरोजगारी, किसान, युवाओं और पेंशनर्स मुद्दों को लेकर प्रदेश की योगी सरकार को घेरने जा रहे थे। इससे पहले कि सपा के विधायक प्रदर्शन के लिए अपने-अपने आवासों से निकल पाते, उससे पहले ही उनके यहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। विधायकों के घर के बाहर कड़ा पहरा लगा दिया गया। पुलिस सपा नेताओं पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

समाजवादी पार्टी ने विधायकों को इस तरह से आवासों पर पुलिस के पहरे को लेकर तीखी नाराजगी व्यक्त की है। पार्टी की ओर से ट्वीट कर लिखा गया है कि ‘महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भर्तियों में धांधली, स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टचार, गरीब के घरों पर चल रहे बुलडोजर, किसानों की दुर्दशा के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने सपा विधायक आज विधानसभा जा रहे हैं लेकिन पुलिस सपा विधायकों को आवासों से निकलने नहीं दे रही। तानाशाह सरकार द्वारा सपा विधायकों को पुलिस का पहरा लगाकर आवासों में कैद करना बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक ! लोकतंत्र की हत्यारी योगी सरकार !’

वहीं एक और ट्वीट कर सपा ने कहा कि ‘योगी जी ! आप पुलिस और सत्ता का बल तथा तानाशाही करके जनहित के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन करने वाले विपक्षी विधायकों, कवरेज करने वाले मीडिया बंधुओं को तो रोक सकते हैं लेकिन कल को जब जनता का हुजूम सड़कों पर उतरेगा तो आप क्या करेंगे ? विपक्ष जनता की आवाज है, जनता की आवाज मत दबाइए !’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button