उत्तर प्रदेशलखनऊ

सेवा पखवाड़ा में स्वतंत्रदेव सिंह ने दिलायी जल संरक्षण की शपथ

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नमामी गंगे के तहत मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा में गुरुवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश से जल संरक्षण का आह्वान किया है और इसमें सभी को अपनी महती भूमिका निभानी चाहिए।

स्वतंत्रदेव सिंह ने सेवा पखवाड़ा में लखनऊ के ब्राइटलैंड इण्टर कॉलेज एवं सेंट जोसेफ कॉलेज के छात्र छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि अपने हाथ में है कि हम जल का संरक्षण कर सकते हैं। जल संरक्षण हमारी आवश्कता ही नहीं, आदत भी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में घर घर जल पहुंच रहा है। जहां तक लोगों का निवास है, वहां तक जल आपूर्ति के संसाधन पहुंचाये जा रहे हैं। जल ही जीवन है, जल से कल है। आज आप सभी स्कूली छात्र छात्राओं को शपथ दिलायी जा रही है, आप अपने घरों में इसकी शुरुआत कीजिए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button