उत्तर प्रदेशलखनऊ

पंखुड़ी पाठक बनीं उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया की चेयरमैन, विपिन बने कोआर्डिनेटर

लखनऊ। उप्र में कांग्रेस ने धीरे-धीरे नये पदाधिकारियों को संगठन में लाने व फेरबदल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पंखुड़ी पाठक को उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया का चेयरमैन नियुक्त किया है। नोएडा से यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं पंखुड़ी पाठक पहले समाजवादी पार्टी में भी रह चुकी हैं। वे अखिलेश व डिम्पल के भी करीबी रह चुकी हैं और सोशल मीडिया के बारे में अच्छी पैठ रखती हैं।

इसके अतिरिक्त युवा नेता दानिश आजम वारसी, शालिनी सिंह, शुभम शुक्ला को प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया का उपाध्यक्ष एवं विपिन गुप्ता को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस ने सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए यह युवा नेताओं को तरजीह दी है, जिससे सोशल मीडिया में अच्छी पकड़ बनायी जा सके।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतीश अजमानी, संगठन महासचिव दिनेश सिंह, प्रदेश सचिव/संगठन प्रभारी अनिल यादव, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, अंशू अवस्थी, प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव आदि ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए, राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button